Muzaffarpur News: आंख के ऑपरेशन के लिए पैसा मांगने का आरोप
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल की आई ओपीडी में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप एक मरीज ने लगाया। इसको लेकर शुक्रवार को मरीज ने हंगामा भी किया। मीनापुर से आए मरीज कृष्णा सहनी ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया। कृष्णा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह आंख के ऑपरेशन के लिए पहले भी दो बार अस्पताल आ चुके हैं, लेकिन हर बार यह कहकर वापस कर दिया गया कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को फिर आने पर एक कर्मी ने उनसे 400 रुपये की मांग की। पीड़ित के अनुसार, पैसे नहीं देने पर कर्मी ने डॉक्टर को बुलाने से इनकार कर दिया। हंगामे के कारण नेत्र विभाग के बाहर में कुछ देर के लिए अफरातफरी रही। मरीज और उनके परिजनों ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.