मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में एटीएम रूम में मदद के बहाने ग्राहकों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह ने हाल में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। अहियापुर पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के एक शातिर औराई थाने के बसुआ गांव निवासी सन्नी बाबा उर्फ ऋषभ को 74 एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें पांच ब्लैंक कार्ड भी हैं। इसका इस्तेमाल क्लोन कार्ड बनाने में होता था。

गिरोह की कार्यप्रणाली एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि गिरोह में करीब 15 शातिर युवक हैं। ये लोग शहर के बाहरी इलाकों में सक्रिय हैं और अब तक 100 से अधिक ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बताया कि गिरोह के शातिर एटीएम कक्ष में पहले से मौजूद रहते हैं और मदद के बहाने ग्राहकों को निशाना बनाते हैं।...