Muzaffarpur News: अहियापुर से 10 वर्षीय किशोर संदिग्ध स्थिति में गायब
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर कोलहुआ पैगंबरपुर से एक 10 वर्षीय किशोर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर की पहचान देवा कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना 18 सितंबर की शाम लगभग 6 बजे की है। बच्चे की मां सुमन देवी ने अहियापुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि देवा घर में सोया हुआ था। जैसे ही उसकी नींद खुली, वह घर से निकला और बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, पास-पड़ोस और बालक के दोस्तों के घर भी पूछताछ की गई और काफी खोजबीन की गई। लेकिन बच्चे का कहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.