मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विशेष अभियान के तहत अहियापुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी में स्मैक और गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक सितंबर को मिली सूचना के आधार पर पहली कार्रवाई ग्राम कोल्हुआ पैगम्बरपुर के पास की गई। वहां से विनोद कुमार छह ग्राम स्मैक और 1550 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में अहियापुर थाना टीम ने ग्राम कोल्हुआ में स्थित एक घर में छापेमारी की। यहां से अनीता देवी को 840 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि बरामद गांजा 241 पुड़िया में रखा गया था। उसके पास से 1060 रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। दोनों मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा ग...