Muzaffarpur News: अहियापुर में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र में ससुराल आए 25 वर्षीय पवन कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह मीनापुर थाना क्षेत्र निवासी भरत प्रसाद का पुत्र था। युवक के पिता ने ससुराल वालों पर साजिशन जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, पवन दिल्ली में मजदूरी करता था। वह रविवार को दिल्ली से लौटकर अहियापुर के पटियासा स्थित अपनी ससुराल पत्नी से मिलने पहुंचा था। सोमवार को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।अहियापुर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.