Muzaffarpur News: अहियापुर में आर्मी के रिटायर जवान की पत्नी से चेन छिनतई
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर शाही कॉलोनी में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग निकला। पीड़ित महिला उर्मिला देवी आर्मी से रिटायर जवान यूएन सिंह की पत्नी है। इस संबंध में उन्होंने अहियापुर थाने में आवेदन दिया है।उन्होंने पुलिस को बताया है कि घटना से पूर्व वह एक बच्ची के साथ अपने घर से राघोपुर चौक खरीदारी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। बताया जाता है कि चेन छीनने के बाद बदमाशों ने उनके कान की बाली भी झपटने का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों तेजी से राघोपुर की ओर फरार हो गए। स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.