मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: सरैया। सरैया सीएचसी का गुरुवार को डीटीओ सह प्रभारी पदाधिकारी प्रियंका सिन्हा एवं बीडीओ गौरव कुमार ने निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ मरीजों की जांच और इलाज की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पिछले सप्ताह भी बीडीओ ने 20 सूत्री सदस्यों के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया था। उस दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली थी और कई कर्मी ड्यूटी से गायब मिले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...