मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और देह व्यापार के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में गुरुवार को थाने में लिखित शिकायत की है। इसमें माड़ीपुर इलाके के किराना दुकानदार व उसके पुत्र मो. वाहिद को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपित से दोस्ती पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वाहिद से सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई। आरोपित ने फैसल नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। मार्च 2026 में ईद के बाद से बातचीत शुरू की। शादी का झांसा देकर उसने नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता का आरोप है कि विश्वास में लेकर आरोपित ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया...