मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। भगवानपुर चौक पर झोपड़ी में चलाए जा रहे लॉटरी और ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के पर्दाफाश मामले में पुलिस के बयान पर सदर थाने में एफआइ्रआर दर्ज की गई है। इसमें गिरफ्तार 12 आरोपितों के अलावा पांच अन्य भी नामजद किए गए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार 12 आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, फरार पांच आरोपितों की तलाश में विशेष टीम छापेमारी में जुटी है।पुलिस जांच में सामने आया है कि फरार आरोपितों में शामिल यादव नगर के सुरेंद्र राय, भगवानपुर नूनफर के मनोज राय, भगवानपुर पोखर के सरफराज खान, मो.सद्दाम और चंदन कुमार इसका संचालन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- सट्टा के अड्डे पर छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने खुलासा किया है कि यही पांचों संच...