मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर थाने के अखाड़ा घाट मेन रोड पर अवैध साग-सब्जी की दुकानें लगाने और रास्ता बाधित करने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में स्थानीय सुधांशु शेखर ने सिकंदरपुर थाने में आवेदन दिया है।पुलिस को बताया है कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे उनके मकान के सामने मेन रोड पर साग-सब्जी की दुकान लगा दी गई। इससे आवाजाही में दिक्कत होने लगी। जब अपनी कार से मेन रोड जाने के लिए पीड़ित ने अन्य के साथ मिलकर दुकानदारों से रास्ता खाली करने का अनुरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई।​आरोप है कि उसी समय वार्ड पार्षद पति अपने बेटे और अन्य के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मना किया गया तो उन्होंने जान से मार देने की धमकी दी। आवेदन में पीड़ित ने पुलिस को बताया है क...