Muzaffarpur News: अवैध खनन रोकने पर मारपीट कर हाथ तोड़ा, दो पर केस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के नरौली सेन गांव में सोमवार की रात अवैध मिट्टी खनन रोकने गए व्यक्ति पर ठेकेदार ने लोहे की रॉड से मार कर हाथ तोड़ दिया। पीड़ित व्यक्ति सुतिहारा निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर मारपीट, जान से मरने की धमकी देने एवं रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। इसमें गांव के ही राजू कुमार एवं कुंदन कुमार को आरोपित किया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे नहर के करीब स्थित उसके खेत के पास लाइट जल रही थी और जेसीबी चलने की आवाज आ रही थी। हाथ में टोर्च लेकर जेसीबी को रोकने गए तो देखा कि उसके खेत से सटी जमीन में करीब 15 फिट गड्ढा खोद दिया गया है। ऐसे में बारिश होने पर उसकी जमीन को भी नुकसान पहुंचता। आरोप लगाया कि जब उसने मिट्टी खनन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.