Muzaffarpur News: अल्ट्रासाउंड केंद्र को बोर्ड पर लिखना होगा डॉक्टर का नाम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले के अल्ट्रासांउड केंद्र संचालकों को अपने बोर्ड पर वहां काम करने वाले डॉक्टरों के नाम लिखने होंगे। इसके अलावा डॉक्टर कितने दिनों से केंद्र में काम कर रहे हैं, यह भी बोर्ड पर लिखना होगा। सीएस ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। सीएस ने सभी पीएचसी प्रभारियों को निर्देश देकर कहा है कि वह अपने क्षेत्र में चलने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करें। सभी पीएचसी प्रभारियों को स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर्ड 170 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नाम उपलब्ध करा दिए गए हैं। पीएचसी प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे शपथ पत्र देंगे कि उनके क्षेत्र में एक भी अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र नहीं चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.