Muzaffarpur News: अलग-अलग जगहों से 320 लीटर शराब जब्त
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: पारू। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को छापेमारी कर पुलिस ने 320 लीटर देसी शराब बरामद की है। बैजलपुर में नागेंद्र सहनी के खेत से 30 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं, फतेहाबाद निवासी जितेंद्र सहनी घर से 115 लीटर शराब जब्त की गई। इधर, उस्ती गांव में पुलिस ने तस्कर विनोद सहनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि धीरज और अरविंद फरार हो गया। थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल के बयान पर तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.