मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। अलग-अलग जगहों पर शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिमरी बसंत निवासी भिखारी सहनी एवं अमरीत सहनी को दो लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं हीरोधपट्टी गांव से फूदन महतो को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...