Muzaffarpur News: अलग-अलग जगहों पर हादसे में दो जख्मी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के ठिकाहा पटेल द्वार के समीप सोमवार को वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंगरा टोला निवासी मो. ईब्रान को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कथैया थाना क्षेत्र के थतिया गांव में बाइक की ठोकर से साइकिल सवार बरुराज थाना क्षेत्र के हरनाही लक्ष्मणियां निवासी मो. अलाउद्दीन घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.