मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में अगले दो दिनों में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए जिले में खंड बारिश की संभावना जताई है। इससे दिन-रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, जिले में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। सोमवार को भी दिन औसत से अधिक गर्म रहने का अनुमान व्यक्त किया है। औसतन 20 मिमी बारिश इन तीन दिनों के बीच होने का अनुमान है। बारिश की यह मात्रा पूरे जिले में असामान्य रह सकती है। औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्...