Muzaffarpur News: अब 31 तक भर सकेंगे मैट्रिक-इंटर परीक्षा का फॉर्म
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। 16 से 31 अक्तूबर तक वे विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे।ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की तिथि गुरुवार तक ही थी। इसे अब 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। दोनों परीक्षाओं के लिए विलंब शुल्क 150 रुपये निर्धारित हैं। सूबे में अब भी 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है। इसे लेकर बिहार बोर्ड ने सभी जिलों को जांच का भी आदेश दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.