मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में ओल्ड कोर्स के छात्र परीक्षा फॉर्म अब 22 अक्तूबर तक भर सकेंगे। परीक्षा विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की। पहले 10 अक्तूबर तक फार्म भरे जाने थे। परीक्षा विभाग ने कहा है कि सत्र 2021-24 और 2022-25 के जो छात्र पार्ट वन और पार्ट टू की परीक्षा में पास हैं, वे पार्ट थ्री की विशेष परीक्षा देंगे। जिन छात्रों का परीक्षा फल बाद में सुधरा है, उनके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...