Muzaffarpur News: अपार नहीं बनाने वाले 153 निजी स्कूलों को चेतावनी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अपार आईडी नहीं बनाने वाले जिले के 153 निजी स्कूलों को जिला शिक्षा विभाग से चेतावनी दी गई है। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान आयुष कुमार ने कहा है कि यह अंतिम चेतावनी दी जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बार-बार पत्र और वीडियो कांफ्रेंसिंग से निर्देश मिलने के बाद इन स्कूलों ने अपार आईडी का निर्माण नहीं कराया है। डीपीओ ने इन स्कूलों को 24 घंटे के अंदर अपार आईडी का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। अगर अपार आईडी नहीं बनी तो स्कूलों के यू-डायस कोड को बंद कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.