मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पीयर थाना क्षेत्र के बड़गाव में छह फरवरी की रात वाहन जांच के दौरान डीजे को लेकर हुए विवाद में पुलिस की पिटाई के मामले में घायल सरपंच लालबाबू सहनी के फर्द बयान पर छह माह में भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। उसका फर्द बयान सात फरवरी को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच थाना के दारोगा ने दर्ज किया था। फर्द बयान को स्पीड पोस्ट से पीयर थाना भेजा गया था, जबकि इसी घटना को लेकर पुलिस पर हमला करने व बंधक बनाने के आरोप में 50 नामजद व दो सौ से अधिक अज्ञात पर पीयर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पिछले दिनों इसमें से आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सरपंच लालबाबू सहनी ने इस संबंध में एसएसपी को आवेदन दिया है। इसकी प्रति डीजीपी, डीआईजी, एसडीपीओ पूर्वी-दो, सकरा अंचल के इंस्पेक्टर व पीयर थानाध्यक्ष को भे...