Muzaffarpur News: अपडेट डांडिया की धुन पर थिरकती रही एम आई टी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: फोटो सतीश मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जुनून आर्ट एंड क्लचरल ग्रुप की तरफ से शुक्रवार को पहली बार डांडिया नाइट 'नव-धुन '26' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. एम. के. झा एवं उनकी धर्मपत्नी ने आरती में शामिल हुई। कार्यक्रम की देखरेख जुनून क्लब के अध्यक्ष प्रो आशीष कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया की रंगीन छटा के बीच उत्सव का आनंद उठाया। संगीत, पारंपरिक नृत्य और आकर्षक सजावट ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस आयोजन की सफलता में जुनूनकी पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों के साथ-साथ संस्थान के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Ara N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.