मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के हॉस्टल-2 में मारपीट का मामला अनुशासन समिति में जायेगा। इस मामले में हॉस्टल के छात्रों ने एमआईटी प्रशासन से शिकायत की है। पिछले दिनों हॉस्टल-2 में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। इस मारपीट के बाद एक गुट के छात्र ने ब्रह्मपुरा थाने में शिकायत की थी।शिकायत के बाद ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने एमआईटी पहुंचकर प्राचार्य से जानकारी ली थी। उस समय तक छात्रों की तरफ से कोई शिकायत एमआईटी प्रशासन को नहीं मिली थी। हालांकि, छात्र की शिकायत के बाद ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी थी। सोमवार शाम हॉस्टल के दूसरे पक्ष के छात्रों ने मारपीट के मामले में एक छात्र के नाम से शिकायत की है। शिकायत आने के बाद एमआईटी प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है। ...