मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कुढ़नी प्रखंड की छाजन हरिशंकर (पश्चिमी) पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता सुरेन्द्र सहनी के विरुद्ध सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी और गबन के आरोप में तुर्की थाने में एफआईआर कराई गई है। एसडीओ (पश्चिमी) के निर्देश पर कुढ़नी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मो.ताजवर आलम खान ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। कार्यपालक दंडाधिकारी (पश्चिमी) सर्वदेव कुमार ने बीते दो जुलाई को सुरेंद्र सहनी की दुकान व गोदाम की जांच की थी। ई-पॉस मशीन के स्टॉक सत्यापन में गोदाम में गेहूं 49 क्विंटल और चावल 36 क्विंटल कम था। कुल 85 क्विंटल सरकारी अनुदानित खाद्यान्न में अंतर पाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...