मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता ढोली रैनी घाट पर रविवार को एक अधेड़ बूढ़ी गंडक नदी में डूब गया। वह अपनी भाभी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए घाट पर गया था। वह ईटहा मानिकपुर गांव का नथुनी राय (55) है। दाह संस्कार के बाद नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। नदी में उसकी तलाश की जा रही है। मुखिया देव कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम तक नथुनी की तलाश की गई। लेकिन, उसका पता नहीं चला। सोमवार को भी उसकी तलाश की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...