Muzaffarpur News: अधेड़ पर हमला, विरोध पर घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के गोबरसही इलाके में एक अधेड़ पर जानलेवा हमला किया गया। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने उसके घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इस संबंध में पीड़ित अजय कुमार ने सोमवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस को बताया है कि 18 जुलाई की शाम वह मजदूरी कर अपने घर गोबरसही लौट रहा था। इसी दौरान लीची गाछी के पास बैठे चमनजीत साह, नीरज साह, मिट्ठू कुमार और गौरव कुमार ने घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी मिलने पर मां व पत्नी पहुंचीं और इलाज के लिए ले गईं। पीड़ित का आरोप है कि अगली सुबह 19 जुलाई को करीब 10 बजे उक्त चारों आरोपी 8-10 अज्ञात हमलावरों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस गए। आरोपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.