Muzaffarpur News: अधीक्षक के निरीक्षण में दोबारा गायब मिलीं डॉक्टर, एक माह का वेतन बंद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक के निरीक्षण में ईएनटी विभाग की डॉक्टर दोबारा गायब मिलीं। दोबारा गायब मिलने पर डॉक्टर का अक्तूबर का वेतन बंद कर दिया गया। अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि 19 अक्तूबर को उन्होंने शाम की पाली में इमरजेंसी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी के अलावा आईसीयू से छह जूनियर रेजिडेंट गायब मिले। सभी की हाजिरी 1 अक्तूबर से ही नहीं लगी थी। सभी का वेतन स्थगित करते हुए उनसे शॉकाज किया गया है।उन्होंने बताया कि आईसीयू के अलावा इमरजेंसी में ईएनटी, आई और ऑर्थो विभाग से एक-एक डॉक्टर गायब मिले। ईएनटी की एक महिला डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे महीने का वेतन स्थगित किया गया, जबकि अन्य दोनों डॉक्टरों के एक-एक दिन का वेतन स्थगि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.