मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बुधवार को इमरजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टर और नर्स ड्यूटी से गायब मिले। अधीक्षक ने बताया कि गायब मिले डॉक्टर और नर्स से जवाब तलब किया गया है। इससे पहले भी अधीक्षक ने दो बार इमरजेंसी का निरीक्षण किया था, जिसमें डॉक्टर गायब मिले थे। गायब मिली एक डॉक्टर का पूरे महीने का वेतन बंद किया गया था। अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने इमरजेंसी के अलावा सुपर स्पेशियलिटी का भी निरीक्षण किया। सुपर स्पेशियलिटी में एक लीगल एड क्लीनिक खोलना है, इसके लिए जगह चिह्नित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...