Muzaffarpur News: अधिवक्ता कुमोद सहाय के निधन पर शोकसभा कल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। वरीय अधिवक्ता कुमोद सहाय व कृष्णचंद्र प्रसाद सिन्हा के निधन पर जिला बार एसोसिएशन की ओर 24 अगस्त को वकालतखाना भवन में दोपहर 1.30 बजे से शोकसभा होगी। कुमोद सहाय का 21 अगस्त व कृष्णचंद्र प्रसाद सिन्हा का 15 अगस्त को निधन हो गया था। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव सचिदानंद सिंह व अन्य पदाधिकारियों की ओर से यह सूचना जारी की गई है। इधर, कुमोद सहाय के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय नारायण सिन्हा, अमित प्रकाश, अशोक कुमार, आनंद सिंह, कुमुद सिन्हा, मुकेश कुमार, राकेश सम्राट, सुधीर सिन्हा, डॉ. रिजवान एजाजी व वसीम अहमद मुन्ना राईन शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.