मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।टीम ने स्टेशन रोड से सदर अस्पताल रोड, कंपनीबाग रोड होकर महेश बाबू चौक तक कार्रवाई की। जूरन छपरा में रोड नंबर एक से चार तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा गया। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम को देखते ही फुटपाथी दुकानदार अपना-अपना सामान समेट कर भागने लगे। इस दौरान सड़क का अतिक्रमण करने के आरोप में वेंडरों व स्थायी दुकानदारों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही कंपनीबाग रोड में बड़ी संख्या में रखे गए नारियल (डाभ) को जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...