मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बाजार स्थित शशि बाबू चौक के पास 70 साल की बुजुर्ग महिला अचेतावस्था में मिली। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका पुरानी बाजार निवासी सीताराम महतो की पत्नी हेमंती देवी थी। परिजनों ने बताया कि पर्व को लेकर हेमंती देवी मोतीपुर बाजार सामान की खरीदारी करने गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...