Muzaffarpur News: अगस्त क्रांति पर तीन शहीदों को किया गया याद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: पारू। अगस्त क्रांति पर शहीद छकौड़ीलाल साह, योद्धा सिंह व अनुराग सिंह के सम्मान में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस के पश्चिमी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पारू बाजार टोला निवासी पार्टी कार्यकर्ता पंकज श्रीवास्तव के घर से पदयात्रा निकाली। शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर तीनों शहीदों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कृपाशंकर शाही ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पारू क्षेत्र के शहीदों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश शर्मा नीरज, प्रखंड अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार शर्मा, रामबली कुमार सुमन, मुमताज अंसारी, आलोक शर्मा, त्रिभुवन पटेल, संजय गुप्ता, नूर आलम, जगदीश दास, राजकिशोर सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: क्रांति दिवस पर कांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.