मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: बोचहां। थाना क्षेत्र के एक गांव से नौवीं की छात्रा के अपहरण के 12 दिन बाद भी कोई अता-पता नहीं चला। इससे आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को थाने के गेट पर हंगामा किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक पुराना दरभंगा रोड जाम रहा। थानेदार के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। बताया जाता है कि मां के साथ छात्रा बाजार गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने छात्रा को अगवा कर लिया। इस संबंध में छात्रा की मां ने थाना में केस दर्ज कराया था। एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...