मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बीबीगंज गोविंदपुरी स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर में अगले वर्ष से गणिनाथ महोत्सव होगा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने इसकी स्वीकृति दी है। इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का अभिनंदन किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बिनोद गुप्ता, महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद, सचिव राकेश रौशन गुप्ता, संगठन मंत्री प्रभु साह आदि ने मंत्री को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...