मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले में अभी लगातार बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार को जारी पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों के अंदर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवा चलने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 22 अगस्त से पहले कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है। इधर, मंगलवार को पिछले 24 घंटे में करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री स...