Muzaffarpur News: अखाड़ा घाट पंप हाउस में लगा नया पंप, जलापूर्ति शुरू
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखाड़ा घाट पंप हाउस में नया पंप लगने के साथ तीसरे दिन मंगलवार की देर शाम से जलापूर्ति शुरू हो गई। पंप हाउस में 13 साल पहले लगे पुराने जर्जर 50 एचपी के वीटी की जगह नया 30 एचपी का सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। नया पंप लगने पर वार्ड पार्षद अमित रंजन व जलकार्य शाखा की टीम के सामने ट्रायल सफल रहा। फिर घरों तक पानी की आपूर्ति की गई।बीते रविवार की दोपहर पुराना पंप खराब होने के बाद 14 गली-मोहल्लों की 20 हजार आबादी को पानी की आपूर्ति बंद थी। बदले हालात में सिकंदरपुर काली मंदिर मोहल्ला, राणी सती मंदिर एरिया, गोशाला रोड, रामगढ़ चौक, अनुपम कॉलोनी, स्टेडियम रोड, अंबेडकर नगर, सीढ़ी घाट मोहल्ला, प्रभात जर्दा फैक्ट्री रोड, राधा देवी स्कूल गली, अखाड़ा घाट, कृष्णा टॉकीज के पास का इलाका, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.