मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अखाड़ाघाट ब्रह्मस्थान ढुलानी स्थित एक मंदिर में बुधवार को महंत महावीर दास (80) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उनका शव फर्श पर पड़ा मिला। मंदिर का गेट अंदर से बंद था। इससे मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई गईं। हालांकि, कुछ घंटों बाद पता चला कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसकी वजह से उनकी स्वाभाविक मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह काफी समय तक मंदिर का दरवाजा नहीं खुला और पूजा-पाठ नहीं हुई तो स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। अंदर झांक कर देखा गया तो महंत का शव मंदिर परिसर के अंदर फर्श पर पड़ा था। सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान एफएसएल को भी बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महंत महावीर दास मूल रूप से रुन्नीसैदपु...