मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखबार वितरण के काम में जुटे विक्रेता की मदद के लिए नवोदय आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट वेलफेयर ट्रस्ट ने सराहनीय पहल की है। शनिवार को मोतीझील स्थित अखबार वितरण केंद्र पर ट्रस्ट की ओर से मोतीझील सेक्टर के अखबार विक्रेता रामदीन फुर्सा को नई साइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव उदय कुमार झा, अध्यक्ष रंजना झा, संरक्षक कुमार उदय और संगठन सचिव प्रवीण कुमार झा मौजूद रहे। वहीं, विक्रेता संघ के त्रिलोक कुमार, हरेन्द्र पटेल सहित अन्य सदस्यों ने इस सहयोग के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजना झा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है। ट्रस्ट की ओर से आगे भी इस तरह की जनहितकारी पहल जारी रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्त...