Muzaffarpur News: अकीदतमंदों ने मजार पर की चादरपोशी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: औराई। मकसूदपुर गांव स्थित मदरसा जामिया कादरिया के प्रांगण में मुफ्ती असलम रिजवी का दो दिवसीय उर्स शनिवार की रात शुरू हुआ। दर्जनों गांवों से पहुंचे अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी की। इरफान रजा ने बताया कि रविवार को दिन में नात व मनकबत का कार्यक्रम होगा, जबकि रात में धर्मगुरुओं द्वारा तकरीर पेश की जाएगी। कार्यक्रम मदरसे के सज्जादानसीं हजरत मौलाना अरशद रिजवी की सदारत में हो रहा है। मो. रिंकू, जावेद, मो. सितारे, जकी इमाम, तनवीर आलम, तरन्नुम भाई, मो. सेराजुल, मो. हीरा, नुरैन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.