मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। पारू प्रखंड की उस्ती पंचायत का माधोपुर बुजुर्ग गांव। गांव के घर पानी से लबालब। मुख्य तटबंध पर पीड़ितों-विस्थापितों की भीड़ में खड़ा अकलू मेहतर। बाढ़ का दुर्भाग्य आने से पहले ही एक बड़ा दुर्भाग्य उसकी देहरी तक दस्तक दे चुका था। एक सांढ ने ऐसा पटका कि दोनों बाजू ही टूट गए। टूटे बाजुओं पर प्लास्टर के बीच ऊंगलियां तक नहीं हिल रही। इसी बीच किस्मत ने एक और परीक्षा में डाल दिया। बाढ़ में उसका खुद का जान बचाना मुहाल है, घर बार, बीवी बच्चों को कौन देखे। यह भी पढ़ें- माधोपुर हजारी से जयमल डुमरी तक 25 किमी में गंडक का तांडवबाढ़ में पैसों के लिए संघर्ष बाढ़ में डूबी उस्ती पंचायत के पास गंडक के तटबंध पर पॉलीथिन शीट बंट रहे हैं। वार्ड पार्षद परिवार के मुखिया का दस्तखत या अंगूठे का...