Muzaffarpur News: अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर दो दिवसीय प्रतियोगिता आज से
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की ओर से 19 एवं 20 जुलाई को सिकंदरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित खेल भवन के इंडोर हॉल में दो दिवसीय 'अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस समारोह कप-2026' का आयोजन किया जाएगा। 19 जुलाई को रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, चेस फोर्ट ग्रैंड फिनाले तथा 'शतरंज सिखाएं, इनाम पाएं' अभियान के प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। 20 जुलाई को ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के साथ अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग समारोह आयोजित किया जाएगा। संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि पंचायत क्लबों से जुड़कर चेस सिखानेवाले खिलाड़ी पहली बार इनाम पाएंगे और उन्हें अधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.