Muzaffarpur News: अंडर-14 क्रिकेट के लिए चयन प्रतियोगिता 14 को
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। छह अक्तूबर को जिला स्कूल में हुई अंडर-14 बालक वर्ग प्रमंडलस्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता 14 अक्तूबर को फिर होगी। डीएसओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला स्कूल में सुबह 8 बजे से सिर्फ इसी वर्ग की चयन प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे, जो पिछली बार उपस्थित रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से बालक वर्ग में चयन पूरा नहीं हो सका था। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.