मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंचल प्रशासन ने छठ पर्व की तैयारी पूरी कर ली है। बूढ़ी गंडक नदी के गोसाईंपुर, पानापुर, डुमरिया, रघई, हरशेर और कोदरिया घाटों पर शनिवार को बांस बल्ला लगाकर व्रतियों की सुरक्षा का इंतजाम पूरा कर लिया गया है। अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी घाटों पर गोताखोर, नाविक और आपदा मित्र को तैनात कर दिया गया है। राजस्व अधिकारी डॉली कुमारी ने सभी घाटो का मुआयना करके उच्चाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। अर्घ्य के दौरान विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए घाटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, विधायक ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले के सभी छट घाट सजकर ...