Muzaffarpur News: अंचल कार्यालय की समस्याओं को लेकर सीओ को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता अंचल कार्यालय से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा मड़वन मंडल अध्यक्ष राम नरेश साहनी के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों लोगों ने शनिवार को सीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें आम लोगों को राजस्व कार्यों में हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए इनको दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की अपील की गई है। कहा गया कि राजस्व कर्मचारी लोगों के फोन नहीं उठाते हैं। साथ ही राजस्व कर्मचारियों द्वारा लगाई गई अड़चनों को हटाने, दाखिल-खारिज के दौरान दर्ज आपत्ति की लिखित सूचना आवेदक को देने, परिमार्जन कार्य में प्रत्येक खेसरा मापी के नाम पर 1000 रुपये शुल्क लेने को बंद करने की मांग की गई है। वहीं, सीओ पुष्कल कुमार ने सभी मांगों पर विचार कर उनके समाधान का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.