मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे मेरठ जिले की मवाना तहसील के गांव बहादुरपुर निवासी अमरपाल पुत्र सुखबीर अपनी 81 वर्षीय माता ओमवती को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कर रहे हैं। कांवड़ के एक ओर गंगाजल और दूसरी ओर अपनी मां को बैठाकर वह सेवा और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण पेश कर रहे हैं। इस यात्रा में उनकी पुत्री साक्षी और पुत्र नैतिक भी साथ चल रहे हैं।साक्षी ने बताया कि उनकी दादी की लंबे समय से कांवड़ यात्रा करने की इच्छा थी। उम्र अधिक होने के कारण परिवार ने उन्हें कांवड़ में बैठाकर यात्रा कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से वे दादी की यह इच्छा पूरी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पति को पीठ पर बैठाकर कांवड़ ला रही पत्नी, मन्नत पूरी होने की आस वहीं ओमवती ने कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मनोकामन...