Muzaffarnagar News: 60 लाख का भुगतान रूकने पर ईओ से मिले ठेकेदार
मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नगर पालिका में पिछले कई दिनों से कुछ ठेकेदारों का करीब 60 लाख रुपए का भुगतान रूका हुआ है। शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी भुगतान न होने पर ठेकेदारों में रोष बना हुआ है। बुधवार को ठेकेदार नगर पालिका परिषद ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी ईओ पवन कुमार से मिले है। उन्होंने लम्बित भुगतान की मांग की है। ईओ ने शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया है।नगर पालिका परिषद ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्र नारायण माथुर ने बताया कि निर्माण विभाग में कार्य करने वाले करीब छह से सात ठेकेदारों की भुगतान पत्रावलियां पिछले 10 से 15 दिनों से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने और बिल तैयार होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों को आर्थिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.