मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में करीब 42 प्रतिशत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनकर तैयार हो गया है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडकों के द्वारा करीब 30 बीघा भूमि में विद्यालय बनाया जा रहा है। करीब 44.56 करोड की धनराशि से यह विद्यालय बनकर तैयार होगा। खतौली के रतनपुरी क्षेत्र में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के लिए पूर्व में भूमि का चयन किया गया था। जांच पडताल होने पर भूमि कम पायी गई। जिस कारण रतनपुरी में उक्त विद्यालय नहीं बन पाया। अब छपार क्षेत्र के बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। भूमि का चयन करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन स्तर पर उक्त प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग गई। अब बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाया...