Muzaffarnagar News: 33 केवी लाइन से 300 मीटर बिजली तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: भोपा। तीर्थनगरी शुक्रताल में सोलर प्लांट के लिए डाली गई 33 केवी विद्युत लाइन से तार चोरी करने के मामले में भोपा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया विद्युत तार बरामद किया। धानिया इंटरप्राइजेज की ओर से शुक्रताल में सोलर प्लांट के लिए 33 केवी लाइन का निर्माण कराया गया था। कंपनी के एसडीओ शिवम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त को टीम लाइन की जांच करने पहुंची तो तीन खंभों पर लगा करीब 300 मीटर तार गायब मिला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी असगर पुत्र इकबाल निवासी गढ़ी मुझेड़ा, थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किया विद्युत तार बरामद किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.