मुजफ्फर नगर, जुलाई 24 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। कस्बे में गत वर्षो की भांति महाराजा दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा का आयोजन 29 जुलाई को ब्लॉक परिसर से किया जाएगा। दक्ष प्रजापति शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा किया जाएगा। दक्ष प्रजापति समिति कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष को निमंत्रण पत्र भेंट किया। कस्बा जानसठ में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सुबह आठ बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 11 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। दक्ष प्रजापति समिति के सचिव वह नगर पंचायत सभासद सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि महाराजा दक्ष प्रजापति शोभायात्रा कार्यक्रम पिछले पां...