Muzaffarnagar News: 27 दिन से पीड़ित काट रहा थाने के चक्कर
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: कवाल निवासी दो ग्रामीणों महबूब एवं शहनवाज ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ते में गांव के कुछ लोग कुर्सियां डालकर बैठ जाते हैं और ओर वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों एवं महिलाओं पर तरह-तरह की टिप्पणी करते हैं जिससे ग्रामीणों का आना-जाना दूभर हो गया है। अनाप-शनाप टिप्पणी करने से परेशान होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर 27 दिन पहले शिकायत भेजी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज उन पर उक्त शिकायत का निस्तारण करने के लिए दबाव बना रहा है, जबकि शिकायत का कोई निस्तारण नहीं हुआ है। कवाल चोकी इंचार्ज प्रमोद कुमार का कहना है कि कोई दबाव नहीं डाला जा रहा है। निस्तारण के संबंध में कोतवाली बुलाकर केवल जानकारी ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.