Muzaffarnagar News: 22 मकानों पर नोटिस से बंजारा समाज में खलबली
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव फतेहपुर खेड़ी (नीमखेड़ी) में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा बताकर 22 बंजारा परिवारों के मकान हटाने के लिए जारी नोटिस से समाज में खलबली मच गई है। मकानों पर कार्रवाई की आशंका से परिवारों में दहशत है। गांव में हुई बंजारा जागरूकता सभा में लोगों ने एकजुट होकर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। सभा में 22 मकानों का मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने मकान बचाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी पहलुओं की जांच कर प्रभावित परिवारों का पक्ष सुना जाना चाहिए। सभा में निर्णय लिया गया कि 22 परिवारों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी अधिवक्ताओं से राय लेकर प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.